क्या हैं गोल्ड के भाव
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी तेजी के साथ 75,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 77,230 रुपये के स्तर पर उछाल के साथ ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में आज तेजी देखी जा रही है।
सोने के वैश्विक भाव
आज यानी सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 2.12 फीसदी या 47.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,285.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,261.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में सोमवार को उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.86 फीसदी या 0.46 डॉलर की तेजी के साथ 25.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 25.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।











