क्या हैं सोने के भाव
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी गुरुवार को 5 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 74,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 75,362 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
सोने के वैश्विक भाव
गुरुवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.25 फीसदी या 5.40 डॉलर की बढ़त के साथ 2,163.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2,155.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.58 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव गिरावट के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
बीते दिनों गिरे थे दाम
सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों से गिरावट देखने को मिली थी। अभी 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चल रहे गोल्ड के भाव एक समय 63 हजार रुपये के नीचे चल रहे थे। वहीं अब इसमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है।











