आसमान से सीधा जमीन पर गिरे सोने के भाव, दिवाली से पहले हो गया इतना सस्ता, देखें गोल्ड के लेटेस्ट रेट

आसमान से सीधा जमीन पर गिरे सोने के भाव, दिवाली से पहले हो गया इतना सस्ता, देखें गोल्ड के लेटेस्ट रेट
अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। बीते दिनों तेजी से बढ़ रहीं सोने की कीमतें अब नीचे गिरने लगी हैं। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी सस्ती हुई है। जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 60,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोना बीते सोमवार को 60770 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 60,939 रुपये के भाव पर खुला है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73,190 रुपये के स्तर पर खुली है।

सोने के वैश्विक भाव

मंगलवार की सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.51 फीसदी या 10.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1978.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1971.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार की सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.14 फीसदी या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

लगातार लुढ़क रहे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इजरायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद गोल्ड की कीमतों में अचानक तेजी आ गई थी। अब इनमें दोबारा गिरावट देखी जा रही है।
    Advertisement