दिवाली से पहले आसमान से गिरे सोने के भाव, चांदी में भी बंपर गिरावट, देखें लुढ़कर कहां पहुंची गोल्ड की कीमत

दिवाली से पहले आसमान से गिरे सोने के भाव, चांदी में भी बंपर गिरावट, देखें लुढ़कर कहां पहुंची गोल्ड की कीमत
आज भी सोने और चांदी के भाव गिरे हैं। एमसीएक्स एक्चेंज पर सोना गिरावट के साथ खुला है। वहीं चांदी के भाव में भी कमजोरी देखी जा रही है। चांदी के भाव भी आज लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। अभी आने वाले समय में कीमतों में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अगर आप गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इनके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या हैं सोने के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.13 फीसदी या 77 रुपये की गिरावट के साथ 60,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोने के भाव आज गिरावट के साथ ट्रेड करते दिख रहे हैं।

क्या है चांदी की कीमत

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.21 फीसदी या 153 रुपये की गिरावट के साथ 71,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73120 रुपये के स्तर पर खुली है।

सोने की वैश्विक कीमतें

बुधवार की सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.17 फीसदी या 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1982.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1859.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दि

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी बुधवार की सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.31 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

लगातार गिर रहीं कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इजरायल-हमास के युद्ध से पहले भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतें काफी कम हो गई थीं। अब दोबारा इनमें गिरावट देखने को मिल रही है।
Advertisement