क्या है गोल्ड की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 60,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोना बीते मंगलवार को 60,347 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 60,701 रुपये के भाव पर खुला है।
क्या है चांदी का भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 70,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 72,200 रुपये के स्तर पर खुली है।
सोने के वैश्विक भाव
बुधवार की सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.02 फीसदी या 0.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1973.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1967.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
चांदी की वैश्विक कीमत
सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी बुधवार की सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.15 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 22.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।











