सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम भी घटे, जानिए आज के रेट्स
Updated on
30-06-2023 07:52 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोना (Gold Price Today) गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार सुबह गिरावट के साथ 58,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.01 फीसदी या 3 रुपये की गिरावट के साथ 58,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखने को मिली हैं। वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
चांदी में गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की सुबह 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 69463 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार की सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.07 फीसदी या 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1916 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.01 फीसदी या 0.19 डॉलर की बढ़त के साथ 1908.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.14 फीसदी या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 22.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.29 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 22.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…