टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें
नई दिल्ली : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कीमती धातुएं दबाव में ट्रेंड करती दिख रही हैं। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतें (Gold Silver Price Today) शुक्रवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। वैश्विक बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी के भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना (Gold Price Today) 0.18 फीसदी या 107 रुपये की गिरावट के साथ 58,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। आइए जानते हैं कि चांदी के क्या भाव रहे।

चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.30 फीसदी या 218 रुपये की गिरावट के साथ 73,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने वैश्विक वायदा भाव 0.32 फीसदी या 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1940.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.17 फीसदी या 3.34 डॉलर की गिरावट के साथ 1913.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.53 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.34 फीसदी या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 24.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Advertisement