फीका पड़ा सोना, उतर गए भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए कीमतें
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को भी सोने के घरेलू वायदा भाव (Gold Rate Today) गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। बुधवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.37 फीसदी या 219 रुपये की गिरावट के साथ 59,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी की वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी बुधवार दोपहर गिरावट देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार दोपहर गिरावट देखने को मिली है।
सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार दोपहर गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.48 फीसदी या 9.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1971.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.38 फीसदी या 7.46 डॉलर की गिरावट के साथ 1956.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।











