सोने में फिर से आई गिरावट, खरीदने का बढ़िया मौका, चांदी भी हो गई है सस्ती, जानिए कीमतें

सोने में फिर से आई गिरावट, खरीदने का बढ़िया मौका, चांदी भी हो गई है सस्ती, जानिए कीमतें
नई दिल्ली : सोने की कीमतों (Gold Price Today) में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। सोना ही नहीं चांदी के भाव (Silver Price Today) में भी गिरावट देखी गई है। वैश्विक बाजार में बड़ी गिरावट देखे जाने से घरेलू वायदा बाजार में भी सोना-चांदी (Gold Silver Price Today) गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना मंगलवार सुबह 0.37 फीसदी या 222 रुपये की गिरावट के साथ 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली।

चांदी की कीमतों में गिरावट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.42 फीसदी या 320 रुपये की गिरावट के साथ 75107 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.55 फीसदी या 11 डॉलर की गिरावट के साथ 1998.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसदी या 4.29 डॉलर की गिरावट के साथ 1960.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.73 फीसदी या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 24.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.39 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement