इजरायल-फिलिस्तीन वॉर से सोने पर संकट, कीमतों में भारी तेजी की उम्मीद

इजरायल-फिलिस्तीन वॉर से सोने पर संकट, कीमतों में भारी तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध (Israel-Palestine War) के रूप में दुनिया के सामने एक और भू-राजनैतिक संकट खड़ा हो गया है। यह संकट क्रूड ऑयल और सोने की कीमतों (Gold Price Today) को बढ़ा सकता है। जब भी दुनिया में कोई भू-राजनैतिक संकट खड़ा होता है, अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती या मंदी आती है, शेयर बाजार गिरने लगते हैं, तो सोने के दाम में उछाल आता है। इन परिस्थितियों में सोना सेफ हैवन के रूप में उभरकर सामने आता है। शेयरखान में फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह ने कहा कि अगर युद्ध में मौतों की संख्या बढ़ती है तो सोने के दाम और ऊपर जाएंगे।

सोने के घरेलू भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमतों (Gold Price Today) में बुधवार सुबह कोई ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.07 फीसदी या 41 रुपये की बढ़त के साथ 57,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.19 फीसदी या 128 रुपये की बढ़त के साथ 69,046 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने के वैश्विक हाजिर भाव में तेजी

बुधवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1874.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.02 फीसदी या 0.28 डॉलर की बढ़त के साथ 1860.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.24 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 22.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 21.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Advertisement