मेहमानों को मिले क्या-क्या तोहफे?
गुजरात के जामनगर में हाल में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ था। इस तीन दिवसीय भव्य समारोह में मनोरंजन, राजनीति, खेल और कारोबार जगत की मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था। अंबानी परिवार अपने मेहमानों के प्रति अपनी उदारता के लिए जाना जाता है। इस बार भी कुछ अलग नहीं था।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मेहमानों को शानदार तोहफे दिए। उन्हें एलवी बैग, सोने की चेन, डिजाइनर जूते और यहां तक कि नाइटवियर जैसे आइटम गिफ्ट किए गए।











