रेकॉर्ड सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी हुए कम, देखें लुढ़कर कहां पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के भाव

रेकॉर्ड सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी हुए कम, देखें लुढ़कर कहां पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के भाव
सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी की कीमतें भी लगातार कम हो रही हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। त्योहारों से पहले सोने और चांदी के भाव कम होने से लोगों को काफी राहत मिली है। अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है।

क्या हैं सोने के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 56735 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते गुरुवार की सुबह 56825 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। वहीं 5 फरवरी 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज लुढ़कर 57175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह गुरुवार की सुबह 57300 रुपये के स्तर पर खुला था।

क्या है चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर शुक्रवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 66825 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। यह गुरुवार की सुबह 67450 रुपये के भाव पर खुली थी। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 68400 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने के वैश्विक भाव (4)

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.35 फीसदी या 6.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,838.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1823.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की वैश्विक कीमत

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में शुक्रवार को तेजी है। कॉमेक्स पर शुक्रवार की सुबह चांदी 0.67 फीसदी या 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 21.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी 21.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

हर दिन गिर रहे भाव

सोने और चांदी के भाव में हर दिन गिरावट देखी जा रही है। सोना 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। पिछले एक सप्ताह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
Advertisement