चांदी भी लुढ़की
सोने में गिरावट के साथ चांदी के भाव भी लुढ़क गए हैं। चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार की सुबह 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 70285 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। यह गुरुवार को 70324 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 71712 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। यह गुरुवार को 71779 रुपये पर बंद हुआ था।सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.07 फीसदी या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1916.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.01 फीसदी या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 1910.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।चांदी का वैश्विक भाव
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर शुक्रवार की सुबह चांदी 0.01 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 22.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत गिरावट के साथ 22.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।











