सोना 800 रुपए सस्ता हुआ, चांदी 2000 रुपए गिरकर 72 हजार के नीचे

सोना 800 रुपए सस्ता हुआ, चांदी 2000 रुपए गिरकर 72 हजार के नीचे

सोने-चांदी के दामों में आज यानी 11 दिसंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 820 रुपए सस्ता होकर 61,595 रुपए पर आ गया है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 46,196 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।

वहीं चांदी में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 2,023 रुपए सस्ती होकर 71,688 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 73,711 रुपए पर थी। इस महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।

2023 में अब तक सोने ने दिया का 12% रिटर्न
इस साल अब तक सोने में शानदार तेजी देखने को मिली है। साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो अब 61,595 प्रति ग्राम पर है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 12% की तेजी आई है। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 71,688 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

इस साल अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीखसोने की कीमतचांदी की कीमत
1 जनवरी54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम68,092 रुपए प्रति किलोग्राम
11 दिसंबर61,595 रुपए प्रति 10 ग्राम71,688 रुपए प्रति किलोग्राम

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दो नई किस्त जारी करने जा रही है। पहली किस्त दिसंबर और दूसरी किस्त फरवरी में जारी की जाएगी। पहली किस्त 18-22 दिसंबर को खुलेगी। जबकि दूसरी किस्त 12-16 फरवरी की तारीख को खुलेगी। बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट ऑफिस और BSE और NSE के जरिए की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Advertisement