आज यानी 15 जनवरी को मकर सक्रांति पर सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 208 रुपए महंगा होकर 62,723 रुपए पर पहुंच गया है।
चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली है। ये 616 रुपए महंगी होकर 72,146 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,530 रुपए पर थी। बीते महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।
2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।