वहीं उन्हें मारके आओ... भारत के लिए शोएब अख्तर के बिगड़े बोल, रोहित सेना देगी मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसे मंजूरी देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। पीसीबी इस टूर्नामेंट को पूरे पाकिस्तान में ही कराना चाहता था, लेकिन आईसीसी के साथ हुई हालिया बैठक के बाद उनका रुख नरम पड़ गया है। वहीं पीसीबी अब ये मांग कर रहा है कि भारत में होने वाले सभी आईसीसी इवेंट्स भी हाइब्रिड मॉडल में ही खेले जाएं।











