भोपाल। चुनाव जीतकर बुधवार को पहली बार विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम विधानसभा पहुंचे। शीश झुकाकर उन्होंने विधानसभा को प्रमाण किया और स्वागत कक्ष में जाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा किए। उधर, सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार मोटर साइकिल से भोपाल पहुंचे। वे गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा कराकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करेंगे।
31 नवनिर्वाचित सदस्य पहुंचे
विधानसभा में बुधवार को दूसरे दिन निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 नवनिर्वाचित सदस्य पहुंचे। सचिवालय की ओर से सभी को स्वागत किया गया और ब्रीफेस में साहित्य रखकर दिया गया। सभी को रेलवे कूपन देने के साथ फोटो खींचे गए और चिकित्सीय परीक्षण भी किया गया। आवास आवंटन के लिए आवेदन भी लिए गए। सचिवालय ने नए सदस्यों को ठहराने के लिए विधायक विश्राम गृह के अलावा भोपाल में अन्य अतिथि गृहों में व्यवस्था की है।
