भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को एक और सौगात दी। राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना की महिला गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। साढ़े चार सौ रुपये में गैस रिफिल योजना के तहत कुल 219 करोड़ अनुदान राशि का अंतरण किया गया।
लाड़ली बहनों को सौगात, सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक से खातों में पहुंचाई रसोई गैस अनुदान की राशि











