नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतें 15 मार्च 2024 यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी। हाल ही में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) और कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती के साथ अटकलें लगाई जा रही थीं कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।
तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने बताया है कि उन्होंने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा। डीजल से चलने वाले 58 लाख से ज्यादा भारी माल वाहनों, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों की परिचालन लागत कम हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव से पहले सस्ते पेट्रोल और डीजल का तोहफा, 2 रुपये लीटर घटे दाम











