दिल्ली में सरकार बनाने के लिए मेहनत
गाजियाबाद के बीजेपी के नेताओं का दावा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत की जा रही है। इसके लिए दिल्ली के स्थानीय संगठन से लेकर यूपी समेत कई अन्य प्रदेशों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दिल्ली में उतारा गया है। चुनावी रणनीति में माहिर समझे जाने वाले गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को सहप्रभारी बनाया गया है। वह दिल्ली में कैंप कर लगातार मीटिंग कर रहे हैं।ओबीसी में अच्छी पैठ रखने वाले प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को बवाना विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाकर उन्हें ओबीसी वोटरों को एकजुट करने का जिम्मा सौंपा गया है। जिले के विधायक, मेयर, जिलाध्यक्ष, पंचायत, एमएलसी समेत कई पूर्व जनप्रतिनिधि व संगठन के जुड़े कई पदाधिकारियों को वोटरों को साधने का जिम्मा दिया जाएगा।











