फटाफट निपटा लें काम! इस महीने इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Updated on
12 Apr 2024, 01:28 PM
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। इस महीने कई दिन बैंक बंद (Bank Holiday In April 2024) रहने वाले हैं। अप्रैल माह में बैंक 11 दिन तक बंद होंगे। इसमें तीन दिन की छुट्टी बीत चुकी है। जबकि इस महीने में अभी 8 दिन की छुट्टी बाकी है। इतने दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलॉइज यूनियन के सेक्रेटरी उत्कर्ष कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के अवकाश के साथ-साथ चुनाव की वजह से दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 90 फीसदी बैंक कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी है। इस महीने थोड़ी असुविधा रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जिस दिन ब्रांच खुली रही है अपने काम उन दिनों में निपटा लें और असुविधा से बचें। एटीएम व नेट बैंकिंग की सुविधा सुचारू रूप से चलती रहेगी उन विकल्पों को उपयोग करके आप असुविधा से बच सकते हैं।इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
7 अप्रैल को रविवार11 अप्रैल को ईद13 अप्रैल को दूसरा शनिवार14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती17 अप्रैल को रामनवमी21 अप्रैल को रविवार23 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा25 अप्रैल को इलेक्शन ड्यूटी26 अप्रैल इलेक्शन ड्यूटी27 अप्रैल चौथा शनिवार28 अप्रैल रविवार