मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भोपाल पहुंचे, जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठक

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भोपाल पहुंचे, जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठक
भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भोपाल पहुंच गए हैं। वे भोपाल में पार्टी के जिलाध्‍यक्षों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह का मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल हवाईअड्डे पर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने भी उनकी अगवानी की।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने मप्र विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 पर अपना ध्‍यान केंद्रित किया है। पार्टी ने जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस का दायित्‍व सौंपा है। इसके साथ ही समीक्षा बैठकों का दौर भी आरंभ हो गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जितेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष के साथ ही अन्‍य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।


Advertisement