Select Date:

सामान्य प्रेक्षक पहुंचे प्रशिक्षण स्थल, पीठासीन-मतदान अधिकारियों से हुए रूबरू

Updated on 29-04-2024 05:41 PM

कोरिया। कोरबा लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक कैलाश सुखदेव पगारे सोमवार को सेंट जोसेफ स्कूल, बैकुण्ठपुर जाकर प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से रूबरू हुए।

पगारे ने सेंट जोसेफ स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कहा कि बहुत जिम्मेवारी के साथ-साथ गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सबसे महापर्व में कार्य करने का अवसर पर मिलना महत्वपूर्ण है। आप लोग जिस तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं, आशा है कि मतदान दिवस 7 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक शत-प्रतिशत मतदान होंगे।

पगारे ने कहा कि कोरबा लोकसभा संसदीय निर्वाचन के तहत तृतीय चरण के लिए मतदान होने में महज एक सप्ताह शेष हैं। ऐसे में आप सब लोग तेज गर्मी के बावजूद जिस उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उसी तरह 7 मई को अपने शालीन व्यवहार के साथ जिम्मेदारी पूर्वका निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत कार्य सम्पन्न करेंगे। पगारे ने सुविधा केन्द्र जाकर पोस्ट बैलेट के माध्यम से किए जा रहे मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2024
रायपुर। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग और बेजा कब्जा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अवैध कब्जे और अवैध प्लाटिंग की सैकड़ों शिकायतों को दूर करने के लिए निकले नगर निगम के बुलडोजर…
 16 May 2024
हर चुनाव में राजनीतिक दल वादे करते हैं। इसके लिए घोषणापत्र जारी किया जाता है जिसमें बताया जाता है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम क्या करेंगे,कौन से वादे पूरे करेंगे।लोकसभा…
 16 May 2024
रायपुर। भाजपा सांसद सुनील सोनी ने राजधानी के महापौर एजाज ढेबर के उस बयान को नितांत गैर जिम्मेदाराना बताया है, जिसमें ढेबर ने कहा है कि रायपुर शहर की समस्याओं का…
 16 May 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 14 मई को प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा…
 16 May 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री तथा झारखंड के पूर्व सहप्रभारी रहे राम विचार नेताम इन दिनों प्रदेश के प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार…
 16 May 2024
रायपुर। ओडिशा के संबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा में…
 16 May 2024
रायपुर/संबलपुर। भाजपा मंत्रियों विधायकों एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को ओडिशा से अलग-अलग लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान जारी रखा। इसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बरगढ़ एवं संभलपुर,…
 16 May 2024
रायपुर/रांची। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने सुखदेव विधानसभा के सुखदेव नगर मंडल, अपर…
 16 May 2024
कोरबा, 16 मई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मेगा परियोजना गेवरा कोयला खदान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खदान में किए जाने वाले कोयला उत्खनन, आधुनिक मशीनों के…
Advertisement