भोपाल शहर में फरार स्थाई व गिरफ्तार वारंटी की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गयें है। उक्त तारतम्य में दिनांक 18.09.2023 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर से थाना ऐशबाग भोपाल के अपराध क्रमांक 495/11 धारा 147,148,353,332,186,341,294 भादवि में आरोपी अनस पिता अजीम खान उम्र वयस्क निवासी नारियल खेड़ा थाना गौतम नगर भोपाल का स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी होने से आरोपी को फिजा कालोनी के पास गली से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
वांरटी आरोपी अनस वर्ष 2011 से फरार चल रहा था जिसे थाना गौतम नगर टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी निरी. शैलेष कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक विजय भामरे, प्रआर.अजीत त्रिपाठी, प्रआर. हीरेन्द्र , प्रआर.राजेन्द्र यादव, प्रआर. रामकिशन यादव ,आर. अरविन्द वर्मा व आर. रामप्रसाद मरावी, आर.मुकेश वर्मा व आर. सावन कुमार का सराहनीय कार्य रहा ।











