गौतम नगर पुलिस ने एक लाख 46 हजार रुपये कीमती 26 पेटी अंग्रेजी एवं 234 लीटर देशी शराब की बरामद

गौतम नगर पुलिस ने एक लाख 46 हजार रुपये कीमती 26 पेटी अंग्रेजी एवं 234 लीटर देशी शराब की बरामद
भोपाल: 15 नवंबर 2023/ विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन में थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार को ग्रीन पार्क मोड गौतम नगर पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP04-CH-2899 को रोककर चेक किया, जिसमें 26 पेटी विदेशी एवं देसी मदिरा 234 लीटर कीमती करीबन एक लाख 46 हजार रुपये की अवैध शराब पाई गई एवं एवं टाटा मैजिक वाहन कीमती चार लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया, जिस पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 580/ 23 धारा 34. 2 आबकारी एक्ट 353, 186 आईपीसी का दर्ज किया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका 
आरोपी राहुल यादव पिता छबीले यादव निवासी टीला जमालपुरा पुलिस टीम एएसआई सुदर्शन द्विवेदी, एचसी दीपक वानखेडे आरक्षक लोकेंद्र धाकड़ नगर रक्षा समिति सदस्य प्रशांत सबनानी, अमित बैरागी, फहीम की विशेष भूमिका रही।

Advertisement