गौतम गंभीर की पहली परीक्षा, सामने आई तारीख, इस दिन से शुरू होगा नए हेड कोच का इम्तिहान

गौतम गंभीर की पहली परीक्षा, सामने आई तारीख, इस दिन से शुरू होगा नए हेड कोच का इम्तिहान
नई दिल्ली: भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर की पहली अग्निपरीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है। टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को 26 जुलाई, 27 जुलाई और 29 जुलाई को तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। जबकि, 1 अगस्त, 4 अगस्त और 7 अगस्त को तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। सारे वनडे मैच पल्लीकेली में खेले जाएंगे तो टी-20 सीरीज की मेजबानी कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम 2021 के बाद पहली बार लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा कर रही है।
Advertisement