चेतेश्वर पुजारा को टीम में चाहते थे गौतम गंभीर तो कौन था खिलाफ? अब हार के बाद खुली अंदर की बात

चेतेश्वर पुजारा को टीम में चाहते थे गौतम गंभीर तो कौन था खिलाफ? अब हार के बाद खुली अंदर की बात
मेलबर्न: भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने के बाद से अलग ही जोन में चली गई है। गौतम गंभीर कोच बनते उससे पहले ही तमाम तरह की बातें चलीं कि इस खिलाड़ी को मेसेज भेज दिया गया है कि अब वह नहीं खेलेगा तो उस खिलाड़ी को चेतावनी दी गई है। इन खबरों के बीच गौतम गंभीर के हेड कोच के तौर पर कार्यकाल के 6 महीने गुजर गए। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मसार होना पड़ा। अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है और 1-2 से पिछड़ी हुई है। इस बीच मेलबर्न में हार के बाद से गौतम गंभीर के गुस्से वाली खबर आई तो एक और खबर है, जिससे हर कोई हैरान हो सकता है।
Advertisement