अडानी ग्रुप के कंज्यूमर बिजनसेज के सीनियर वाइस-प्रेजिडेंट और चीफ डिजिटल ऑफिसर नितिन सेठी ने दिसंबर 2022 में एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा था कि हमारा सामूहिक प्रयास एक डिजिटल ट्विन बनाने का है जो अंतत: हमारे परंपरागत बिजनसेज के समानांतर होगा। पिछला साल अडानी ग्रुप के लिए काफी उथलपुथल भरा रहा था। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट से ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इससे ग्रुप का मार्केट कैप 150 अरब डॉलर से अधिक गिर गया था। लेकिन अब ग्रुप ने काफी हद तक इसकी भरपाई कर ली है। ग्रुप के कई शेयर हिंडनबर्ग रिसर्च से पहले के दौर में पहुंच चुके हैं।
दो सेक्टर्स में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में गौतम अडानी, जानिए क्या है प्लान
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) डिजिटल पेमेंट्स और ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप यूपीआई लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकता है। साथ ही अडानी ग्रुप की को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की भी योजना है। इसके लिए उसकी कई बैंकों के साथ बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप ओएनडीसी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग सर्विसेज मुहैया कराने पर भी विचार कर रहा है। अगर यह योजना सफल होती है तो अडानी ग्रुप अपने सुपरऐप अडानी वन के जरिए ये सर्विसेज दे सकता है। यह ऐप 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए कंपनी फ्लाइट और होटल बुकिंग जैसी सर्विसेज देता है।











