अडानी ग्रुप अपना सीमेंट बिजनस अडानी सीमेंट लिमिटेड के जरिए चलाता है। सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार के साथ बातचीत एडवांस स्टेज में है। इस प्लांट को तैयार होने में दो से तीन साल का समय लगेगा। अडानी ग्रुप का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का है। अभी आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट देश में नंबर वन है। अडानी ग्रुप ने हाल में तेजी से सीमेंट सेक्टर में अपना कारोबार बढ़ाया है। उसकी योजना अधिग्रहण के साथ-साथ नए प्लांट लगाने की भी है।
गौतम अडानी बनाने जा रहे हैं पहला सीमेंट प्लांट, जानिए किस राज्य को मिलेगी सौगात
नई दिल्ली: देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप ने करीब दो साल पहले सीमेंट सेक्टर में एंट्री मारी थी। आज अडानी सीमेंट देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। लेकिन उनसे दूसरी कंपनियों को खरीदकर अपना पोर्टफोलियो बढ़ाया है। अब अडानी ग्रुप पहली बार सीमेंट प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। बिजनस अखबार मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप का पहला ग्रीनफील्ड प्लांट ओडिशा में लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ओडिशा में प्लांट लगा सकती है। इसकी लागत 3,000 से 3,500 करोड़ रुपये और सालाना क्षमता 40 लाख टन हो सकती है।
ग्रुप ने हाल में बिहार में एक ग्राइंडिंग प्लांट लगाने की भी घोषणा की थी। इस पर 1,600 से 2,000 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। इसकी सालाना क्षमता 60 लाख मीट्रिक टन होगी। अडानी ग्रुप ने हाल ही में सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट को खरीदने की घोषणा की थी। इससे पहले उसने जून में पेन्ना सीमेंट को खरीदा था। अडानी ने इसके इतर बिहार में सीमेंट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।
