श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल के बाद फिलीपींस चले गौतम अडानी, जानिए क्या है प्लान

श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल के बाद फिलीपींस चले गौतम अडानी, जानिए क्या है प्लान
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप अब फिलीपींस (Philippines) में भारी निवेश की तैयारी में है। अडानी ग्रुप की कंपनियां इस देश में पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर और डिफेंस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है। ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने फिलीपींस के बटान में एक 25 मीटर डीप पोर्ट को डेवलप करने में दिलचस्पी दिखाई है। यह पोर्ट पैनामैक्स वेसल्स को भी हैंडल कर सकता है। अमूमन इस तरह का जहाज 50,000 से 80,000 डेडवेट टन तक का होता है। ये 965 फीट लंबा, 106 फुट बीम और 39.5 फुट ड्राफ्ट का जहाज होता है। यह भारी मात्रा में सामान ले जा सकता है। दुनिया में कम ही बंदरगाहों में इस तरह के भारीभरकम जहाजों को हैंडल करने की सुविधा होती है।
Advertisement