गौतम अडानी ने एक झटके में कमाए 3,79,74,92,76,000 रुपये, मुकेश अंबानी की कुर्सी खतरे में

गौतम अडानी ने एक झटके में कमाए 3,79,74,92,76,000 रुपये, मुकेश अंबानी की कुर्सी खतरे में
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट गुरुवार को रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे जहां भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में उछाल आई, वहीं अमेरिकी बिलिनेयर्स को नुकसान उठाना पड़ा। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की सभी लिस्टेड कंपनियों में गुरुवार को तेजी रही। अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में आठ फीसदी तक तेजी देखने को मिली। इससे अडानी की नेटवर्थ में 4.56 अरब डॉलर यानी 3,79,74,92,76,000 रुपये की तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 109 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब उनसे एक स्थान आगे हैं। अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.07 अरब डॉलर की तेजी आई और उनकी नेटवर्थ 114 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस तरह अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब केवल पांच अरब डॉलर का अंतर रह गया है।
Advertisement