एशिया के सरताज बने गौतम अडानी, रईसी में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, टॉप 10 की दहलीज पर

एशिया के सरताज बने गौतम अडानी, रईसी में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, टॉप 10 की दहलीज पर
नई दिल्ली: अमीरों की लिस्ट में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गौतम अडानी (Gautam Adani) अब एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। उन्होंनें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अडानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 26.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। लेकिन उन्होंने काफी हद तक इसकी भरपाई कर ली है।
Advertisement