नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 1 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में हुई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि दो ग्रामीणों धुरेंद्र यादव (50) और एक अन्य 16 वर्षीय लड़के ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। उसे अपने घर ले गए। उसने पुलिस को बताया, 'वहां आरोपियों ने बेटी के साथ गंदा काम किया और उसका वीडियो भी बना लिया।' मां ने बताया कि बेटी की चीखें सुनने के बाद कुछ पड़ोसी घर पहुंचे और बेटी को बचाया।पंचायत ने 50 हजार का जुर्माना लगा शादी का दिया था आदेश
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा और उसका जो वीडियो बनाया है, उसे वायरल कर देगा। परिवार ने ग्राम पंचायत से संपर्क किया, जिसने कथित तौर पर धुरेंद्र यादव पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और लड़की को अपने 16 वर्षीय 'बलात्कारी' के साथ रहने और उससे शादी करने का आदेश दिया था।आरोपियों ने लड़की को घर से निकाला तो पुलिस के पास पहुंची मां
बताया जाता है कि लड़की लड़के के साथ रहने भी चली गई, लेकिन बाद में उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया और वह वापस घर आ गई। इस पर पीड़िता की मां ने पुलिस की शरण लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इस पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।थाना प्रभारी सुदेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं।











