धमतरी : निर्धारित समय में राशनकार्ड बनने पर ओमप्रकाश ने जतायी खुशी
प्रदेशवासियों को घर बैठे निर्धारित समय सीमा में सरकारी सुविधाएं वो भी पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की। इस योजना की खासीयत यह है कि इसकी समय सीमा निर्धारित है।
सूरजपुर : 27 से 31 जुलाई तक शहर और प्रत्येक गांव में बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड
कलेक्टर संजय अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले में 27 31 जुलाई तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
कोरिया : डाक विभाग की बीमा पॉलिसी है बड़े काम की, केवल 396 रूपये वार्षिक में मिलता है 10 लाख का बीमा कवर
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाख बैकुण्ठपुर के शाखा प्रबंधक ने बताया कि डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना बीमा लेकर आया है, जिसमें वार्षिक केवल 396 रूपए के प्रीमियम में लाभार्थी का 10 लाख का बीमा होगा, आजकल के समय में बीमा का महत्व हमारे जीवन में बढ़ गया है।
राजनांदगांव : रेडक्रास की आजीवन सदस्यता लेने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित
कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डोमन सिंह द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रेडक्रास की आजीवन सदस्यता लेने वाले अधिकारियों को रसीद प्रदान किया गया। साथ ही अधिकारियों को रेडक्रास जैकेट पहनाकर सम्मानित किया गया।
नारायणपुर : सिलाई मशीन मिलने से संगीता के जीवन में आई खुशहाली
जिला नारायणपुर स्थित ग्राम गढ़बेंगाल की संगीता मण्डावी ने बताया कि मैं कक्षा 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई सेंटर से सिलाई का प्रशिक्षण लेकर काम कर रही हूं। मेरे पास सिलाई मशीन लेने के लिए पैसे थे। मेरी सहेली के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग विभाग जिला पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान राशि के साथ ऋण प्रदाय किया जाता है।
दंतेवाड़ा: सहकारी विकास समिति द्वारा रियायती दर पर ऋण उपलब्ध
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दन्तेवाड़ा द्वारा विभिन्न योजनान्तर्गत अनुसूचित जनजाति के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु रियायती दर पर ऋण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दन्तेवाड़ा के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : अतिथि शिक्षक पीजीटी पदों पर दावा आपत्ति के बाद मेरिट सूची जारी
जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अस्थायी रूप से सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पीजीटी पदों की पूर्ति हेतु 1 मई 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
दुर्ग : संभागायुक्त एवं कुलपति कावरे ने पशु चिकित्सालय पदमनाभपुर दुर्ग में दी दबिश
पदमनाभपुर दुर्ग समृद्धि बाजार के पास स्थित अध्यापन पशु चिकित्सालय (टीवीसीसी) में उस समय हड़कंप मचा जब दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक सुबह 9.00 बजे चिकित्सालय पहुचे।
दुर्ग : मुख्यमंत्री से देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा के शैक्षणिक परिभ्रमण में पहुंचे दुर्ग जिले के देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से विद्यार्थियों ने विधानसभा देखने के अनुभव साझा किए।
रायगढ़ : घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर ने तत्काल शुरू कराया राहत व बचाव कार्य
घरघोड़ा के करीब कंचनपुर में आज एक स्कूली बस को उल्टी दिशा ने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कलेक्टर सिन्हा ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय और मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : रीपा गौठानों में गतिविधियां बढ़ाने व उत्पादों का विक्रय करने कलेक्टर ने दिया जोर
कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी तहसीलदार व राजस्व अधिकारियों को दिए।











