भविष्य के AI मॉडल अनकम्फर्टेबल होंगे दावोस में सैम ऑल्टमैन का दावा, बोले- AI हमारी सोचने की क्षमता बढ़ाएगा

भविष्य के AI मॉडल अनकम्फर्टेबल होंगे दावोस में सैम ऑल्टमैन का दावा, बोले- AI हमारी सोचने की क्षमता बढ़ाएगा

ओपन AI के CEO सैम ऑल्टमैन का कहना है कि नया एआई मॉडल मौजूदा मॉडलों की तुलना में ज्यादा सक्षम होगा। गुरुवार को ऑल्टमैन ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करते हुए कहा की भविष्य के एआई मॉडल अनकम्फर्टेबल हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा की लोग अब समझ चुके हैं की उन्हें चैट जीपीटी का इस्तेमाल किस तरह करना है।

चैट जीपीटी का इस्तेमाल सीख गए हैं लोग: ऑल्टमैन
ऑल्टमैन ने कहा कि लोगों ने चैट जीपीटी को अपने लिए उपयोगी बनाने के तरीके ढूंढ लिए हैं और वे समझ गए हैं कि क्या उपयोग नहीं करना है। एआई का रहस्य कुछ हद तक खत्म हो गया है, क्योंकि लोग अब वास्तव में इसका उपयोग करते हैं। यह हमेशा नई तकनीक के साथ दुनिया को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।

एआई पिछली टेक्नोलॉजी की तुलना में बहुत तेजी से विकसित हो रहा है और टेक्नोलॉजी के विस्तार के लिए "असुविधाजनक" निर्णयों की जरूरत होगी। भविष्य के एआई मॉडल को बहुत सारे इंडीविजुअल कस्टमाइजेशन के लिए परमिशन देने की जरूरत पड़ेगी और यह बहुत से लोगों को असहज करने वाला है।

AI हमारी क्षमता बढ़ाएगा पर डिसीजन हमारे हाथ में: ऑल्टमैन
नौकरियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव की संभावना पर ऑल्टमैन ने कहा, 'AI के चलन में आने से हम सभी के पास बहुत अधिक क्षमता होगी और डिसीजन लेने की पावर भी हमारे हाथ में ही होगी। देश में क्या होना चाहिए, जैसे विषयों पर हम ही निर्णय लेंगे।

29 नवंबर को OpenAI में CEO के तौर पर ऑल्टमैन की वापसी हुई थी
29 नवंबर को OpenAI के को फाउंडर सैम ऑल्टमैन की कंपनी के CEO के तौर पर वापसी हुई है। 18 नवंबर को उन्हें बोर्ड ने कंपनी से निकाल दिया था। ऑल्टमैन ने वापस लौटते ही, पिछले बोर्ड के मेंबर्स और पूरी टीम के लिए एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था- मुझे यकीन है कि इस टाइम पीरियड पर किताबें लिखी जाएंगी और पहली बात जो वे कहेंगे वह यह होगी कि पूरी टीम कितनी अमेजिंग थी।


Advertisement