रोहित शर्मा ने शेयर की मजेदार वीडियो
दरअसल, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। रोहित जिम में अपने दोस्तों के साथ जमकर पसीना बहा रहे थे। साथ ही उन्होंने उस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ मस्ती मजाक वाले मोमेंट भी एड किए। रोहित शर्मा ने वीडियो के ऊपर पहले वर्कआउट वाला पार्ट दिखाते हुए लिखा, 'वर्कआउट 99 परसेंट'। फिर उसके बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे। तो उन्होंने वीडियो के ऊपर लिखा, 'वो 1 परसेंट'।

लंबे समय के बाद एक्शन में नजर आएंगे रोहित
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में नजर आए थे। 3 मैच की वनडे सीरीज का रोहित हिस्सा थे और टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। बता दें कि नए कोच गौतम गंभीर के अंडर टीम की वो पहली वनडे सीरीज थी। भारत श्रीलंका से वो सीरीज 2-0 से हार गया था। वहीं अब 19 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत गौतम गंभीर की लीडरशिप में यह पहली टेस्ट सीरीज खेलेगा।