मैरियट इंटरनेशनल 2027 में रास अल खैमाह के मरजान द्वीप पर अपना पहला डब्ल्यू होटल लॉन्च करेगा। इसके लिए वह भारतीय इन्वेस्टर डालैंड्स होल्डिंग के साथ सहयोग करेगा। इसने हयात रीजेंसी देहरादून और गोवा में विंडहम रिसॉर्ट जैसे प्रोजेक्ट को विकसित किया है। Tamara Leisure Experiences की सीईओ और डायरेक्टर श्रुति शिबूलाल ने 2022 में जर्मनी में Moxy Bremen Hotel का अधिग्रहण किया था। उनका कहना है कि वह जर्मनी में निवेश करना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, 'हम तमारा रिसॉर्ट्स ब्रांड को विदेशों में ले जाने का इरादा रखते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि हम अपने मेहमानों के लिए एक यूनीक वैल्यू प्रपोजिशन बना सकते हैं।'
विदेश में मौके
इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि भारतीय मूल के होटल मालिकों के विदेशी बाजारों में विस्तार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंसी फर्म Hotelivate के संस्थापक अध्यक्ष मानव थडानी ने कहा, 'मध्य पूर्व और यूरोप जैसे बाजारों में भारतीय मूल के होटल निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।' NOESIS Capital Advisors के फाउंडर और सीईओ नंदीवर्धन जैन ने कहा कि दुबई और रास अल खैमाह जैसे बाजारों में निवेश का शानदार मौका है। इसकी वजह यह है कि वहां मांग काफी मजबूत है, वहां का टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी विकसित है और टैक्स में भी फायदा है। मेफेयर कंसल्टेंट्स के फाउंडर दीपक जैन ने कहा कि भारतीय होटल मालिकों की नजर खासकर लंदन, स्विट्जरलैंड, दुबई और बाली पर है।राज हॉस्पिटैलिटी और अरवॉक्स कैपिटल ग्रुप के फाउंडर राज पटेल ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के होटल मालिकों की दूसरी पीढ़ी आक्रामक विस्तार योजनाओं पर काम कर रही है। भारतीय मूल के मालिक करीब 80 अरब डॉलर की होटल एसेट्स को कंट्रोल करते हैं। पटेल के पोर्टफोलियो में विंडहम, चॉइस और ओयो जैसे ब्रांडों के 42 होटल शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक कई भारतीय लोग होटल बिजनस में जाना चाहते हैं। रेडिसन होटल ग्रुप के एमडी और दक्षिण एशिया के रीजनर वाइस-प्रेजिडेंट निखिल शर्मा ने कहा कि रेडिसन अपने ऑनर-फोकस्ड इनिशिएटिव्स और नियर-परफेक्ट रिन्यूअल रेट्स के माध्यम से ग्रोथ का जो मौका देता है, वह वैश्विक विस्तार की तलाश करने वाले भारतीय होटल व्यवसायियों के लिए आकर्षक है। खासकर मध्य पूर्व और यूरोप जैसे बाजारों के लिए यह शानदार मौका है।











