अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी तक, 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय

अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी तक, 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय
नई दिल्ली: साल 2025 अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस साल (अब तक) टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा हैं। आइये, एक बार पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 41 मैचों की 40 पारियों में 108 छक्के लगाए हैं। उनके बल्ले से कुल 1602 रन निकले हैं।

वैभव सूर्यवंशी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में 17 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 688 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 60 छक्के इस साल निकले हैं।

सूर्यकुमार यादव

टी20 फॉर्मेट में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 42 मैचों की 40 पारियों में 1100 रन बनाए हैं। सूर्या ने इस साल 54 छक्के लगाए हैं।

प्रियांश आर्य

युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने साल 2025 में 28 टी20 मुकाबले खेले हैं और 746 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस साल 41 छक्के देखने को मिले हैं।

तिलक वर्मा

भारत के लिए लगातार टी20 खेलने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 2025 में 36 टी20 मुकाबले खेले हैं और 910 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस साल 41 छक्के देखने को मिले हैं।

Advertisement