गणेशा ग्लोबल गुलाल के डायरेक्टरों पर धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज

गणेशा ग्लोबल गुलाल के डायरेक्टरों पर धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर होल्डर बनाकर 1.31 करोड़ से अधिक का लोन लेने के बाद कंपनी से बेदखल करने के मामले में पुलिस ने गणेशा ग्लोबल गुलाल के डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक टैगोर नगर बी- 33 निवासी अभय गोयल (39) ने कल रात यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उमंग गोयल, लक्ष्मी गोयल और अनुज गोयल ने पारिवारिक कंपनी में अभय व पत्नी को शेयर होल्डर थे।  आरोपियों ने अभय की मां रानी गोयल के फर्जी हस्ताक्ष कर अभय और उनकी पत्नी को कंपनी के शेयर होल्डर से हटा दिए।

इसके अल्वा आरोपियों ने  1.31 करोड़ रूपए का कंपनी के नाम पर लोन  ले लिया और इस राशि का कंपनी में उपयोग ना कर स्वंय निजी उपयोग कर लिया।  

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420,409,468,471,120- बी का अपराध दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


Advertisement