आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़ी इस कंपनी का आ रहा है एफपीओ, आप लगाना चाहेंगे पैसे
मुंबई: आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़ी कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का फोलो ऑन पब्लिक इश्यू यानी एफपीओ (FPO) आने वाला है। कंपनी का इरादा बाजार से 18,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। वोडाफोन आइडिया का एफपीओ अगले सप्ताह गुरुवार यानी 18 अप्रैल को खुलेगा। निवेशक इसमें आगामी 22 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे।











