लखनऊ में पूर्व IPS दिनेश शर्मा ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट

लखनऊ में पूर्व IPS दिनेश शर्मा ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट
संदीप तिवारी, लखनऊ: यूपी की राजनधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा (Retire IPS Dinesh Sharma) ने गोमती नगर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। सुसाइड को जानकारी मिलते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूर्व आईपीएस के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पास से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद किया गया है। इसमें उन्होंने तनाव और बीमारी का भी जिक्र किया है। पुलिस के मुताबिक दिनेश शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। डीके शर्मा के परिवार में दो बच्चों और पत्नी हैं।


लखनऊ पुलिस को मिले सुसाइड नोट से अब तक पता चला है कि वो डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। एक्सपर्ट टीम सुसाइड नोट की जांच भी कर रही है। साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के अन्य लोगों को भी सूचना दे दी गई है। यूपी पुलिस विभाग के कई अधिकारी उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

जिंदादिल इंसान थे दिनेश शर्मा

पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा के साथियों ने भी उनके व्यवहार क बारे में जानकारी दी। एडीजी सुरक्षा यूपी विनोद कुमार सिंह सुसाइड की खबर सुनते ही दिनेश शर्मा के घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 25 साल से उनके संपर्क में हूं। आईएएस-आईपीएस की क्रिकेट टीम से भी जुड़े रहे। जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे। विश्वास नहीं हो रहा है कि दिनेश शर्मा सर ऐसा कुछ कर सकते हैं।
Advertisement