Select Date:

पूर्व आंध्र सीएम जगन के 27.5 करोड़ के शेयर जब्त:डालमिया सीमेंट की 793 करोड़ की जमीन भी अटैच

Updated on 18-04-2025 02:02 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के 14 साल पुराने मामले में की गई है। जिसमें ‘क्विड प्रो क्वो’ (कुछ पाने के बदले कुछ देना) निवेश होने के आरोप हैं।

ED की हैदराबाद टीम ने जगन की तीन कंपनियों – कार्मेल एशिया होल्डिंग्स, सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और हर्षा फर्म में निवेश को जब्त किया है। इसके अलावा डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) की करीब 377.2 करोड़ रुपए की जमीन भी जब्त की गई है। DCBL के मुताबिक, यह जमीन 793.3 करोड़ रुपए की है।

यह मामला 2011 में CBI द्वारा दर्ज किए गए केस से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि DCBL ने रघुराम सीमेंट्स लिमिटेड (जगन रेड्डी से जुड़ी कंपनी) में 95 करोड़ रुपए निवेश किए थे। इसके बदले में जगन ने अपने पिता, तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के प्रभाव का इस्तेमाल कर DCBL को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 407 हेक्टेयर की खनन लीज दिलाई थी।

CBI ने 2013 में चार्जशीट दायर की थी

CBI ने 2013 में जगन, DCBL और अन्य के खिलाफ IPC और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप यह भी है कि जगन, उनके ऑडिटर और पूर्व सांसद वी विजय साई रेड्डी और DCBL के पुनीत डालमिया ने मिलकर रघुराम सीमेंट के शेयर एक फ्रेंच कंपनी PARFICIM को 135 करोड़ में बेचे थे। इसमें से 55 करोड़ रुपए जगन को हवाला के जरिए नकद में दिए गए थे, जो मई 2010 से जून 2011 के बीच दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की रेड में मिले दस्तावेजों से सामने आए।

जून 2024 में रेड्डी के पार्टी ऑफिस पर बुलडोजर चला था

जगन मोहन रेड्‌डी की पार्टी का निर्माणाधीन ऑफिस जून 2024 में राज्य सरकार ने बुलडोजर से गिरा दिया था। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) ने की थी। गुंटूर के तड़ेपल्ली में यह आफिस 9,365 वर्ग फीट में बनाया जा रहा था।

इस कार्रवाई की टाइमिंग की खूब चर्चा हुई। दरअसल, सितंबर 2023 में जब YSRCP की सरकार थी और जगनमोहन रेड्‌डी CM थे, तब TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को सुबह 6 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। CID ने भ्रष्टाचार के आरोप में चंद्रबाबू को अरेस्ट किया था। YSRCP का ऑफिस भी 5:30 बजे तोड़ा गया।

इससे पहले, हैदराबाद महानगर निगम (GHMC) ने रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से लगे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। इसका उपयोग सुरक्षाकर्मी कर रहे थे। इसके अलावा YSRCP को विशाखापत्तनम ऑफिस के अवैध निर्माण को लेकर एक और नोटिस दिया गया। रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के महज 10 दिन बाद यह कार्रवाई की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advertisement