हालांकि ओजर ने खुद को निर्दोष करार देते हुए कोर्ट में कहा कि अगर उनकी आपराधिक मंशा होती तो वह इस तरह नौसीखिए की तरह काम नहीं करते। उन्होंने कहा, 'मैं इतना स्मार्ट हूं कि दुनिया की किसी भी कंपनी को चला सकता हूं। इस बात को बात इसी तथ्य से समझ सकते हैं कि मैंने 22 साल की उम्र में ही कंपनी बना ली थी।' लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए उन्हें कड़ी सजा सुनाई। ओजर के साथ-साथ उनकी बहन और भाई को भी दोषी करार देते हुए इतनी ही सजा सुनाई गई है।
इतनी लंबी सजा क्यों
कुल 2,027 लोगों के खिलाफ अपराध के मामले में अलग-अलग सजा सुनाई गई। यही वजह है कि ओजर और उनके भाई-बहन को 11,196 साल जेल की सजा दी गई है। प्रॉसेक्यूटर्स ने ओजर के लिए 40,562 साल जेल की मांग की थी। तुर्की में इस तरह की सजा आम है क्योंकि देश में 2004 में ही मौत की सजा देने पर पांबदी लगा दी गई थी। 2022 में एक धर्मगुरु अदनान ओख्तर को 8,658 साल की सजा दी गई थी। साथ ही उनके दस शिष्यों को भी इतनी ही सजा मिली थी।दो साल पहले तुर्की की करेंसी लीरा में भारी गिरावट की शुरुआत हुई थी। इससे बचने के लिए तुर्की के लोगों ने क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल शुरू किया था। Thodex की स्थापना 2017 में की गई थी और यह देश के सबसे बड़े एक्सचेंज में शामिल था। इससे ओजर स्टार बन गए और देश के सत्ता प्रतिष्ठान तक उनकी करीबी बढ़ने लगी। लेकिन अप्रैल 2021 में अचानक यह एक्सचेंज डूब गया। निवेशकों का पैसा गायब हो गया और ओजर फरार हो गए। पिछले साल उन्हें इंटरपोल के वारंट पर अल्बानिया से गिरफ्तार किया गया और एक लंबी प्रक्रिया के बाद तुर्की लाया
कितने का घोटाला
तुर्की के मीडिया ने दावा किया था कि ओजर दो अरब डॉलर के साथ फरार हुए थे। लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि Thodex के निवेशकों को करीब 35.6 करोड़ लीरा का नुकसान हुआ है। जब एक्सचेंज डूबा था तो यह राशि 4.3 करोड़ डॉलर के बराबर थी लेकिन आज के हिसाब से यह 1.3 करोड़ डॉलर बैठती है। इसकी वजह यह है कि हाल में तुर्की में महंगाई में काफी तेजी आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लीरा का कीमत में काफी गिरावट आई है।











