वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जिला बेमेतरा महिला ईकाई का गठन

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जिला बेमेतरा महिला ईकाई का गठन
रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की जिला बेमेतरा महिला ईकाई के गठन के लिए शुक्रवार को बेमेतरा के एक निजी होटल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष, नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष, गुणानिधि मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों के विषय में बताया और बेमेतरा में जुड़े सभी सदस्यों का स्वागत किया। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को सामाजिक कार्य हेतु आगे आकर महिला ईकाई गठन हेतु बधाइयां व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं जो अपने निजी दायित्वों के साथ साथ समाजसेवा के लिए आगे आ रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यों पर प्रकाश डाला एवं एकजुट होकर संगठन में सहभागिता की अपील की। इस बैठक में महिला महासचिव सुमन मिश्रा, जिला बिलासपुर रेखेन्द्र तिवारी सहित सभी सदस्यों ने अपने परिचय के साथ अपने विचार रखे।


जिला बेमेतरा महिला ईकाई में शारदा तिवारी - जिला अध्यक्ष, उमा तिवारी - शहर अध्यक्ष, रानी दुबे -  उपाध्यक्ष, कनकलता मिश्रा - सचिव, मंजू तिवारी - सांस्कृतिक सचिव तथा वीणा शर्मा - कार्यकारिणी सदस्य को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आने वाले समय में बेमेतरा के सामान्य सदस्यों को जोड़कर संगठन का और विस्तार किया जाएगा। मनोनित नवीन कार्यकारिणी ने पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के सभी आयोजनों में सहभागिता प्रदान कर सामाजिक हित में कार्य करने सहमति प्रदान की।


इस बैठक में प्रमुख रूप से करुणा तिवारी, अन्नू दुबे, संतोषी तिवारी, विजेता दुबे, कीर्ति तिवारी, शशि किरण शर्मा, कमलेश तिवारी, नीलिमा तिवारी आदि उपस्थित रहे। बैठक कार्यक्रम का मंच संचालन कनकलता मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन रानी दुबे ने किया।
Advertisement