3 गुना हो गए एफपीआई
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में एफपीआई की संख्या सिंतबर 2020 के 133 से बढ़कर मार्च 2023 में 410 हो गई। इस तरह एफपीआई की संख्या तीन गुना हो गई। अडानी टोटल गैस में विदेशी निवेशकों की संख्या 63 से बढ़कर 532 हो गई। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन में एफपीआई की संख्या 62 से बढ़कर 431 हो गई। इसके अलावा अडानी ग्रीन में एफपीआई की संख्या सितंबर 2020 के 94 से बढ़कर 581 हो गई। विश्लेषण में एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी की होल्डिंग्स की बात नहीं की गई है। क्योंकि ये कंपनियां ग्रुप के पास बाद में आई थीं। जबकि अडानी विल्मर फरवरी 2022 में लिस्ट हुई थी।सेबी कर रहा जांच
सेबी अडानी ग्रुप द्वारा विदेशी निवेशक स्वामित्व और न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच कर रहा है। इस साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।











