65 प्रतिशत भरा हुआ है डैम
कलियासोत डैम प्रभारी नितिन कुहीकर ने बताया कि अभी डैम में 65 प्रतिशत पानी भरा है । 60 प्रतिशत पानी का जलस्तर करने के लिए पांच प्रतिशत पानी एक गेट से छोड़ा गया है। ज्ञात हो कि पिछले साल भदभदा डैम के गेट खोलने के बाद कलियासोत डेम का गेट पहली बार दो अगस्त को खोल गया था। पूरे सीजन में कलियासोत डैम के गेट कुल चार बार खोले गए थे। तीन अगस्त को कलियासोत डैम के 13 गेट एक साथ खोले गए। इसके बाद चार अगस्त को डैम के 11 गेट खोले गए और आखिरी बार 26 अगस्त को चार गेट खोले गए थे।
बड़े तालाब का पेट भरने के लिए पांच फीट पानी की दरकार
राजधानी समेत प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का पेट भरने के लिए 5.1 फीट पानी की और दरकार है। बड़े तालाब का कुल भराव क्षमता 1666.80 फीट है, जबकि वर्तमान में भराव क्षमता 1661.70 फीट तक पहुंच चुकी है ।
कलियासोत डैम का कुल भराव क्षमता 505.67 मीटर है, वर्तमान भराव क्षमता 502.80 मीटर पहुंच चुकी है। केरवा डैम कुल भराव क्षमता 509.93 मीटर है, वर्तमान भराव क्षमता 504.14 मीटर पहुंच गई है। कोलार डैम कुल भराव क्षमता 462.20 मीटर है, वर्तमान भराव क्षमता 455.05 मीटर पहुंच चुकी है।











