25 फरवरी को निकायों में लगेंगे विशेष शिविर
वसूली अभियान के पहले चरण में बुधवार 25 फरवरी को सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को बकाया कर जमा करने के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी सुविधानुसार डिजिटल माध्यम या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकें।
पारदर्शिता के लिए डिजिटल निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य
आयुक्त ने कहा कि बकाया कर और शुल्क की वसूली में किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल निगरानी की जाएगी और निकायों को नियमित रूप से पोर्टल पर प्रगति अपडेट करनी होगी। सभी निकायों को समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ प्रशासनिक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं











