लगातार 250 मंगलवार से कुंजन नगर फेज - 2 के संकट मोचन हनुमान मंदिर में लग रहा बूंदी का भोग

लगातार 250 मंगलवार से कुंजन नगर फेज - 2 के संकट मोचन हनुमान मंदिर में लग रहा बूंदी का भोग
भोपाल I कुंजन नगर फेज - 2 के संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी की पूजन आरती के बाद बूंदी का भोग लगाया गया एवं प्रसाद के रूप में बूंदी वितरित की गई I इस मंदिर में कोरोना काल के दौरान ये परम्परा शुरू हुई थी I जिसमे की लगातार 250 मंगलवार से हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाया रहा है I 
पंडित रत्नेश शास्त्री ने विज न्यूज़ को बताया की इस मंगलवार को 250 मंगलवार पुरे हो गए है और आज भी बूंदी का भोग लगाया गया है I उन्होंने आगे बताया कि कोरोना काल के दौरान हनुमान जी से भयंकर महामारी से रक्षा करने और इस महामारी से मुक्ति के लिए 1 भक्त ने इसकी शुरआत कि थी और आज 21 भक्त जुड़ गए है, जो कि कॉलोनी के निवासी है I पंडित ने बताया कि अभी वर्तमान में लगभग ढाई क्विंटल बूंदी का भोग प्रत्येक मंगलवार को भक्तों के द्वारा लगाया जा रहा है एवं सभी भक्तों को शाम के पूजन कि बाद प्रसाद वितरित किया जाता है I
Advertisement