खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस सवा 20 घंटे लेट
खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस, जिसे कल दोपहर 12 बजे ही कुरूक्षेत्र पहुंचना था, वह आज अभी तक गंतव्य तक नहीं पहुंची है। सुबह साढ़े सात बजे के करीब यह करनाल से आगे निलोखेरी रेलवे स्टेशन क्रॉस की है। उस समय यह 20 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही थी। जम्मूतवी से नई दिल्ली होते हुए अजमेर जाने वाली 12414 एक्सप्रेस, जिसे कल शाम सवा छह बजे जम्मूतवी से चलना था, अभी तक वहां से खुली भी नहीं है। हालांकि रेलवे की वेबसाइट पर इसे 13 घंटे 15 मिनट की देरी से चलना बताया गया है।
ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर से टाटा, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर हो कर नई दिल्ली आने वाली 22811, राजधानी एक्सप्रेस अभी छह घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा आठ बजे प्रयागराज से पहले मांडा रोड से गुजरी थी। प्रयागराज में इसके छह घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, राजधानी एक्सप्रेस सुबह 07.49 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यह ट्रेन उस समय तीन घंटे ी देरी से चल रही थी। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी इस समय सवा पांच घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 08.13 बजे प्रयागराज से चली थी।
राजधानी एक्सप्रेस भी लेट

महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट
गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज सुबह एक घंटा 35 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज 57 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है। अजमेर से दिल्ली होते हुए जम्मूतवी तक जाने वाली 12413 पूजा एक्सप्रेस इस समय सवा नौ घंटे की देरी से चल रही है। पुरी से नई दिल्ली आने वाली आज की 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट की देरी से सुबह पौने छह बजे नई दिल्ली पहुंची है।मालवा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट
मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेदकर नगर (MHOW) से इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस साढ़े घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा आठ बजे के करीब कोसीकलां से निकली थी। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 कटिहार अमृतसर एक्प्रेस अभी 08.23 बजे गाजियाबाद के पास दादरी स्टेशन से निकली है। उस समय ट्रेन करीब सात घंटे की देरी से थी।