19 राज्यों में कोहरा, 9 शहरों में जीरो विजिबिलिटी राजस्थान-यूपी में सुबह का तापमान 6º, उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी

19 राज्यों में कोहरा, 9 शहरों में जीरो विजिबिलिटी राजस्थान-यूपी में सुबह का तापमान 6º, उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी

देश के 19 राज्यों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। भोपाल, अजमेर, बीकानेर, लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, बरेली, पटियाला और देहरादून में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिला। दिल्ली में 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज सुबह तापमान 6º तक पहुंच गया। IMD के मुताबिक, आज देश के उत्तरी राज्यों और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6º-9º सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान 10º-12º डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच रात और दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीत लहर भी चल सकती है।

राजस्थान, यूपी में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी
प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट और मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोहरे की मौजूदा स्थिति बनी रहेगी। वहीं, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

उधर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल सीवियर कोल्ड की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। दक्षिण भारत के किसी राज्य में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया।

मध्यप्रदेश: घने कोहरे के साथ बादल छाए, ग्वालियर-शिवपुरी समेत 10 शहरों में कोल्ड-डेमध्यप्रदेश में कोहरा, बादल और तेज ठंड का असर है। पहले दिन कई शहरों में घना कोहरा रहा तो ग्वालियर, टीकमगढ़, खजुराहो, नौगांव, शिवपुरी और गुना में सर्द हवाएं चलीं। इससे टेम्प्रेचर लुढ़क गया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में विजिबिलिटी 0 मीटर तक रही। 


Advertisement